शुगर के मरीज को कौन सा जूस पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 16:51

शुगर कंट्रोल करने के लिए पिएं ये 5 जूस, डायबिटीज की समस्याएं होंगी कम

डायबिटीज से ग्रसित मरीजों को अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप डायबिटीज से ग्रसित हैं, तो निम्न जूस का सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल में रखना बहुत ही मुश्किल भरा टास्क होता है। इससे प्रभावित व्यक्ति को अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप अपने डाइट पर ध्यान नहीं देते हैं, जो ब्लड में शुगर का स्तर काफी ज्यादा बढ़ा सकती है। इससे शरीर में कई अन्य तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज में फलों से तैयार जूस भी न पीने की सलाह दी जाती है। जी हां, खासतौर पर मार्केट में मौजूद फ्रूट जूस शुगर मरीजों को न पीने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इनमें फाइबर की मात्रा कम और शुगर की अधिकता होती है। इसलिए जूस के बजाय ताजे फ्रेश फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, अगर आप डायबिटीज में जूस का सेवन करना चाहते हैं, तो आपके पास कई ऐसे अच्छे विकल्प भी हैं। आइए जानते हैं डायबिटीज में किन जूस का कर सकते हैं (Diabetic Friendly Juices ) सेवन? Juices for Diabetes
1. करेला का जूस

करेला का जूस डायबिटीज मरीजों के लिए काफी बेहतरीन जूस माना जाता है। यह जूस शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करके रखती है। दरअसल, करेले में एंटी-डायबिटीक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में प्रभावी होते हैं। इसके साथ ही यह ब्लड शुगर को कम करने वाले जूस में से एक है। करेले में पॉलीपेप्टाइड-पी या पी-इंसुलिन (Polypeptide-p or p-insulin) नामक एक इंसुलिन जैसा यौगिक होता है, जो स्वाभाविक रूप से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकती है।


2. आंवला जूस

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आंवला असरदार जूस है। शुगर में इसके पीने के लिए 2 चम्मच आंवले का रस लें। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस रस का साथ सुबह-शाम सेवन करें।

नियमित रूप से इस जूस का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही आंवले में क्रोमियम नामक खनिज होता है, जो कार्बोहाइड्रेट मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है।
3. पालक का जूस

शुगर रोगियों को पालक के जूस का सेवन करना चाहिए। दरअसल, पालक में फोलेट, डायटरी फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी, सी, ई और के इत्यादि भरपूर रूप से पाए जाते हैं। फाइबर पाचन को दुरुस्त करता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट कर सकता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। Fruit Juices for Diabetes
4. कुम्हड़ा फल का जूस (Ash Gourd Juice)

डायबिटीज रोगी कुम्हड़ा के फल (Ash Gourd) से तैयार जूस का सेवन कर सकते हैं। इसे पेठा भी कहा जाता है। इस जूस के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है। शुगर में कुम्हड़ा का जूस शुगर खाली पेट पीना चाहिए।

5. लौकी का जूस
डायबिटीज से ग्रसित मरीज लौकी का जूस भी पी सकते हैं। इसके सेवन ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। साथ ही यह वजन को भी नियंत्रित कर सकता है। अगर आप शुगर के साथ-साथ बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो लौकी का जूस पिएं।

शुगर से ग्रसित मरीजों के लिए यह जूस काफी लाभकारी हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि शुगर या फिर किसी भी तरह की शारीरिक समस्याएं होने पर एक्सपर्ट की सलाह पर ही अपने डाइट में किसी तरह का बदलाव करें। ताकि डॉक्टर आपको उचित सलाह दे सके।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info